देशभक्ति ओलंपियाड एक शैक्षिक एवं सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और भारतीय वीरों एवं शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करना है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों एवं शहीदों के जीवन, संघर्ष और बलिदान के बारे में ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
देशभक्ति ओलंपियाड का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास और अपने राष्ट्र के वीर सपूतों से परिचित कराना तथा उनके बलिदानों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।